स्मृति ईरानी एक बार फिर बीजेपी की सियासत में चर्चा के केंद्र में हैं। राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद उन्हें हरियाणा और छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है.अब यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के संभावित उम्मीदवारों में भी उनका नाम सामने आया है.
इसी बीच SIR और चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जारी सियासी टकराव में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी और कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है.. उन्होंने अलग-अलग राज्यों में चुनाव आयोग की प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस के रुख पर सवाल उठाए हैं.