गुजरात के जूनागढ़ में 6 साल की बच्ची के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि मां ने उसे बेलन और बिजली के तार से पीटा. पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस और बाल सुरक्षा टीम पहुंची. बच्ची को सुरक्षित स्थान पर रखा गया और मां के खिलाफ केस दर्ज किया गया.