मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान भाजपा विधायक देवेंद्र जैन और एक युवक के बीच तीखी बहस हो गई. युवक ने विधायक से कहा कि वह ग्रेजुएट है और विधायक को गधा बताया. इस पर वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं. ओबीसी महासभा के प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने पहुंचे थे. उनकी मांग है कि सरकार सात दिन के भीतर आरक्षण लागू करे.