हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर गंगा नदी में डूब रहे 16 वर्षीय श्रद्धालु की जान एसडीआरएफ के एक जवान ने अपनी सूझबूझ और साहस से बचा ली. युवक तेज बहाव में फंस गया था, जिसके बाद जवान ने बिना देर किए नदी में छलांग लगाकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला. इस साहसिक बचाव अभियान की सराहना की जा रही है.