लुधियाना में स्कूल से साइकिल पर घर लौट रही छात्रा को पीछे से आई स्कूल बस ने टक्कर मार दी. छात्रा बस के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई कर रही है.