संभल में 10 अगस्त की देर रात मुस्लिम बहुल इलाकों से कांवड़ियों का जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच गुजरा। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों ने जामा मस्जिद के पश्चिमी हिस्से से गुजरते हुए हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे लगाए।