2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर रोहित शर्मा और विराट कोहली की भागीदारी पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि तब उनकी उम्र क्रमशः 40 और 39 साल होगी। इस बीच पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज जहीर अब्बास ने दोनों का समर्थन करते हुए कहा कि फिटनेस और प्रदर्शन सबसे अहम हैं, उम्र नहीं।