सनथ जयसूर्या ने 2027 वनडे विश्व कप में रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी का समर्थन किया है. गुरुग्राम में उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों के संतुलन से फायदा मिलेगा. रोहित और विराट फिलहाल केवल वनडे क्रिकेट खेल रहे हैं. दोनों का हालिया प्रदर्शन और विश्व कप रिकॉर्ड मजबूत रहा है. हालांकि, 2027 तक उनकी फिटनेस और फॉर्म को लेकर सवाल लगातार बने हुए हैं.