राजस्थान के झुंझुनूं में नई सड़क बनने के बाद भी बिजली के खंभे बीच सड़क पर बने रहने का मामला चर्चा में है. तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं. स्थानीय लोगों ने हादसे की आशंका जताते हुए खंभे हटाने और मामले की जांच की मांग की है. स्थानीय लोग सड़क के बीच लगे खंभों को जल्द हटाने और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.