मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा और कांठ इलाके में तेंदुओं की मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है. 3 अगस्त से चल रहे रेस्क्यू अभियान में अब तक 26 तेंदुए पकड़े जा चुके हैं. 8 अक्टूबर को बहापुर बलिया गांव में 26वां तेंदुआ पिंजरे में कैद हुआ. इसी गांव में तेंदुए के हमलों में 3 लोगों की जान जा चुकी है. वन विभाग 46 पिंजरों, कैमरा ट्रैप और ड्रोन से निगरानी कर रहा है.