झांसी के पहूज बांध में रील बनाने के लिए 30 फीट की ऊंचाई से कूदना युवक को भारी पड़ गया. पानी कम होने से उसके पैर चट्टान से टकरा गए और दोनों में फ्रैक्चर हो गया. एक पैर में दो रॉड डाली गई हैं. हादसे के बाद उसने ऐसी स्टंटबाजी दोबारा नहीं करने की बात कही.