पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया है। अश्विन का मानना है कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद मुंबई इंडियंस को रोहित को तुरंत टीम से जोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि पांच बार IPL विजेता कप्तान और विश्व कप विजेता लीडर जैसा क्रिकेटिंग दिमाग फ्रेंचाइजी के लिए बेहद उपयोगी होगा।