रांची के एक मंदिर में शाम की आरती के दौरान पुजारी आचार्य रजनीकांत मिश्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह पूजा के दौरान बेहोश होकर गिर पड़े. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. प्रारंभिक जानकारी में हृदय संबंधी समस्या की आशंका जताई गई है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है.