रांची में छात्रों ने विधानसभा मार्च के दौरान 7 में से 6 बैरिकेड तोड़ दिए और आखिरी बैरिकेड तक पहुंच गए. पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया, लेकिन छात्र डटे रहे. प्रदर्शनकारियों ने सीएम हेमंत सोरेन से मांगें पूरी करने की अपील की, वहीं अनशनरत छात्र को कंधे पर उठाकर मार्च में शामिल किया गया.