राम मंदिर में चढ़ावा मामले की जांच के बीच ट्रस्ट प्रशासन में बदलाव शुरू हो गए हैं. सूत्रों के अनुसार महंत दिनेंद्र दास की प्रशासनिक जिम्मेदारियां बढ़ाई गई हैं और दर्शन पास व्यवस्था में भी बदलाव किए गए हैं. आने वाली ट्रस्ट बैठक में सुरक्षा, चढ़ावा प्रबंधन, दर्शन व्यवस्था और प्रशासनिक ढांचे को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने से जुड़े कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं.