राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच में अब नए पहलुओं की पड़ताल की जा रही है. पुलिस ने पूर्व महासचिव चंपत राय से कई घंटे पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया है. वहीं एसआईटी बैंक रिकॉर्ड, सुरक्षा व्यवस्था, समझौते के पालन और गिरफ्तार आरोपियों की आर्थिक गतिविधियों की भी जांच कर रही है. जांच एजेंसियां पूरे मामले से जुड़े दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड का मिलान कर रही हैं.