दिवाली से पहले दिल्ली के कारोबारियों ने राहुल गांधी से 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की रैली स्थगित करने की अपील की है. चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के चेयरमैन बृजेश गोयल ने पत्र लिखकर रैली को भैया दूज यानी 10 नवंबर तक टालने की मांग की है.