रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर वायरल है. 11 अगस्त को साइबेरिया के नोवोसिबिर्स्क दौरे में उनका काफिला अचानक सड़क पर रुक गया. इसके बाद पुतिन कार से बाहर निकले और सड़क किनारे खड़े लोगों से मिलने पहुंच गए. काफिले का वीडियो बना रहा एक स्थानीय निवासी राष्ट्रपति को सामने पाकर हैरान रह गया. पुतिन ने मुस्कुराकर लोगों से बातचीत और हाथ हिलाया.