क्या भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं है? विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के बयान के बाद सोशल मीडिया पर यही सवाल छाया हुआ है. अगर पासपोर्ट सिर्फ ट्रैवल डॉक्यूमेंट है तो पुलिस वेरिफिकेशन क्यों होता है? विदेशी नागरिकता लेने पर पासपोर्ट वापस क्यों लेना पड़ता है? और सबसे बड़ा सवाल—आखिर भारतीय नागरिकता का असली सबूत क्या है? इस वीडियो में आसान भाषा में समझिए पूरा विवाद और नागरिकता कानून की सच्चाई.