प्रयागराज में शादी से जुड़ा एक मामला चर्चा में है, जहां 20 साल की युवती ने उस युवक से शादी की, जिसे परिवार के मुताबिक वह करीब 15 साल से भाई मानकर राखी बांधती थी. शादी की जानकारी मिलने के बाद पिता ने बेटी को मृत मानते हुए प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया. वहीं युवती का दावा है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और वह पति के साथ खुश है. दोनों पक्षों के अलग-अलग दावे सामने आए हैं.