उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के दिशिनी गांव में एक विशालकाय अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगल लिया. सूचना पर पहुंचे सर्पमित्र सिराज शेख ने रेस्क्यू शुरू किया तो अजगर ने बच्चे को उगल दिया. हालांकि, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.