वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत के मामले में पुलिस जांच जारी है. शुरुआती सीसीटीवी जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या से जुड़ा मामला बताया है, लेकिन परिजनों की शिकायत के बाद हर पहलू की जांच की जा रही है. पुलिस फॉरेंसिक टीम, सीसीटीवी फुटेज, परिजनों और आश्रम से जुड़े लोगों के बयानों के आधार पर घटना की पूरी तस्वीर समझने में जुटी है.