किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के मंच से एक बेहद खास और दिलचस्प वीडियो सामने आया है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया से लेकर पूरी दुनिया के राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है. ग्रुप फोटो के ठीक पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच की केमिस्ट्री देखने लायक थी.