CJP प्रमुख अभिजीत दिपके ने NEET आंदोलन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री पद छोड़कर इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए. उन्होंने छात्रों के उत्पीड़न और पेपर लीक मामलों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने पेपर लीक मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट के वादे के क्रियान्वयन पर भी सवाल उठाए और कहा कि लोगों को सिर्फ घोषणाएं नहीं, बल्कि तेज कार्रवाई चाहिए.