यूपी के पीलीभीत जिले के पूरनपुर कस्बे में रात के वक्त एक जंगली हाथी घुस आया। हाथी सड़कों और कॉलोनियों से होता हुआ कब्रिस्तान पहुंच गया, जहां उसने एक दीवार तोड़ दी। हाथी को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई।