लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पेपर लीक और छात्र आंदोलन के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य सड़कों पर उतरने को मजबूर है और युवाओं का गुस्सा जायज है। राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों के प्रदर्शन में नफरत नहीं, बल्कि अपनी मेहनत और अधिकारों के लिए आक्रोश है।