सांसद पप्पू यादव ने बिहार की कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार पर बड़ा हमला बोला है. बेगूसराय की छात्रा के साथ पटना में कथित छेड़खानी और अपहरण के प्रयास की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं.