पंचकूला में भारी जनरेटर को वाहन पर चढ़ाने के दौरान क्रेन पलट गई, जिसमें क्रेन के ऊपरी हिस्से पर बैठे दो हेल्पर नीचे गिर गए. दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें मशीन के अचानक असंतुलित होकर पलटने का पूरा मंजर दिखता है. पुलिस अब लापरवाही और तकनीकी खराबी समेत कई पहलुओं की जांच कर रही है.