पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी पीटीआई और केंद्र सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने 11 अक्टूबर को खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू करने की घोषणा पर हस्ताक्षर किए, जिसके बाद प्रांतीय सरकार के अधिकारों पर रोक लग गई. सरकार ने आतंकवादी हमलों और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को इसकी वजह बताया है. इस बीच इमरान खान की रिहाई और उनसे मुलाकात की मांग को लेकर पीटीआई का मार्च जारी है.