यूपी के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली कमर्शियल फ्लाइट की लैंडिंग हुई. पहली उड़ान से 172 किसान लखनऊ जाएंगे और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर एयरपोर्ट परियोजना के लिए आभार जताएंगे. एयरपोर्ट के शुरू होने से जेवर को लखनऊ, बेंगलुरु समेत कई शहरों से बेहतर हवाई संपर्क मिलेगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है