साल 2014 में कुछ महीनों को छोड़ दें, तो पिछले 20 साल से भी अधिक समय से पटना का एक अणे मार्ग नीतीश कुमार का पता रहा है. अब यह पता बदलने जा रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीएम की कुर्सी छोड़ने के बाद अब मुख्यमंत्री आवास भी खाली करने जा रहे हैं.