नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई के लिए बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट में पहले ही दिन कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी. सीबीआई की ओर से वकील मौजूद नहीं होने के कारण अदालत ने सुनवाई टाल दी. कोर्ट ने अभियोजन पक्ष को लोक अभियोजक नियुक्त करने का निर्देश दिया है. अब मामले की अगली सुनवाई 3 अगस्त को राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी.