देश में जारी पेपर लीक और परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और विपक्ष के बीच जुबानी जंग अब और तेज हो गई है. राहुल गांधी ने साफ कहा है कि शिक्षा मंत्री उन पर चाहे जितने हमले कर लें, लेकिन इससे वह 18.5 लाख बच्चों के भविष्य से जुड़े सवालों के जवाब देने से बच नहीं सकते.