कैंची धाम के स्थापना दिवस पर अमेरिका से आए मैक्स विलियम ने बताया कि नीम करौली बाबा की शिक्षाओं ने उनके जीवन को नई दिशा दी. सालों की साधना और सेवा के बाद उनका कैंची धाम आने का सपना पूरा हुआ. स्थापना दिवस के अवसर पर कैंची धाम में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला.