अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के खुद को दिमागी नक्सल बताने वाले बयान पर सियासी विवाद तेज हो गया है. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उनका वीडियो साझा करते हुए उनकी सोच को लोकतंत्र के लिए नुकसानदायक बताया. वहीं, नसीरुद्दीन शाह ने अपने वीडियो में सरकार की नीतियों, शिक्षा संस्थानों और युवाओं की आवाज को लेकर सवाल उठाए थे. उनके बयान के बाद सत्ता पक्ष और सरकार के आलोचकों के बीच बहस तेज हो गई है.