मुंबई के साकी नाका में ढांचा गिरने से 49 वर्षीय हिममत भानुशाली की मौत हो गई. परिवार का आरोप है कि करीब 8 साल से बंद गोदाम में हाल ही में निर्माण शुरू हुआ था. पुलिस ने बीएनएस की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है.