मुंबई की पश्चिम रेलवे लोकल ट्रेन में दो लड़कियों का खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. दोनों तिरंगे रंग की साड़ी पहनकर चलती ट्रेन के गेट पर खड़ी होकर रील बनाती दिखाई दे रही हैं. वीडियो स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति के अंदाज में शूट किया गया. हालांकि, ट्रेन के दरवाजे पर इस तरह स्टंट करना बेहद जोखिम भरा है और इससे गंभीर हादसा हो सकता है.