पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर सियासी घमासान मच गया है. अमित शाह, नितिन नवीन, योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के कई नेताओं ने खड़गे की टिप्पणी की कड़ी निंदा की है. बीजेपी नेताओं ने इसे राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताते हुए कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की. अमित शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास अब मुद्दों की जगह गाली-गलौज की राजनीति बची है.