राजस्थान के झालावाड़ में लंगर का भोजन खाने के बाद 500 से ज़्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई. अस्पतालों में मरीजों की भीड़ से बेड कम पड़ गए. प्रशासन ने भोजन के नमूने जांच के लिए भेजे हैं और मामले की जांच जारी है. मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.