उज्जैन के खड़े हनुमान मंदिर के पास कुछ लंगूर पहुंचने से श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित हुआ है. प्रतिमा को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बीच पिछले चार दिनों में 8 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचने की बात सामने आई है. मंदिर के आसपास पुलिस और बैरिकेडिंग की गई है.