उत्तर प्रदेश के कौशांबी में झाड़-फूंक के बहाने धर्मांतरण का दबाव बनाने के आरोपों का मामला सामने आया है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार अज्ञात मौलवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है. मामले को लेकर पहले विरोध प्रदर्शन भी हुआ था. फिलहाल पुलिस सभी आरोपों, उपलब्ध साक्ष्यों और संबंधित पक्षों के बयानों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.