कश्मीर को लेकर अमेरिका की तरफ से बड़ा कूटनीतिक संदेश सामने आया है. भारत में अमेरिकी राजदूत और डोनाल्ड ट्रंप के दक्षिण एवं मध्य एशिया के विशेष दूत सर्जियो गोर ने श्रीनगर दौरे के दौरान जम्मू-कश्मीर को "भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा" बताया. उन्होंने न पाकिस्तान का जिक्र किया और न ही मध्यस्थता की बात की.
इसके बाद पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में अमेरिकी चार्ज डी अफेयर्स नताली बेकर को तलब कर विरोध दर्ज कराया.