मेरठ के सिवाया गांव में कांवड़ियों ने जनाजे को रास्ता देने के लिए कुछ देर कांवड़ यात्रा रोक दी. हाईवे पार कराने के लिए मानव श्रृंखला बनाई गई. घटना का VIDEO सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें आपसी सहयोग और भाईचारे की तस्वीर दिखी. कांवड़ियों ने तब तक यात्रा आगे नहीं बढ़ाई, जब तक जनाजा सुरक्षित रूप से हाईवे पार कर कब्रिस्तान की ओर नहीं चला गया.