हरिद्वार के ज्वालापुर में गंगा में डूबने से चंडीगढ़ के चार कांवड़ियों की मौत हो गई. घटना के बाद सहारनपुर में कांवड़ यात्रा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पूरे मार्ग पर 3000 CCTV कैमरों और नए कंट्रोल रूम के जरिए 24 घंटे निगरानी की जा रही है. साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खोया-पाया केंद्र भी स्थापित किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा सके.