कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर कार्रवाई झेल रही PNC इंफ्राटेक को NHAI ने करीब ₹3483 करोड़ के दो नए हाईवे प्रोजेक्ट दिए हैं. कंपनी पर 'नॉन-परफॉर्मर' कार्रवाई और CBI जांच के बीच फैसले पर सवाल उठ रहे हैं. जांच में NHAI के एक अधिकारी समेत कई लोगों पर कार्रवाई हुई थी.