झारखंड में भर्ती परीक्षाओं की कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों और सरकार के बीच बातचीत के बावजूद गतिरोध खत्म नहीं हुआ है. सरकार ने कई मांगें मान ली हैं, लेकिन जेएसएससी सीजीएल रद्द करने और सीबीआई जांच समेत कुछ मुद्दों पर सहमति नहीं बनी. नाराज छात्रों ने सोमवार सुबह पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा तक मार्च का ऐलान किया है. प्रशासन ने नई विधानसभा के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू कर दी है.