झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में श्राद्ध कर्म के दौरान सुखनई नदी में बड़ा हादसा हो गया. रानीपुर देवरिपुरा गांव में एक व्यक्ति को बचाने की कोशिश में परिवार के अन्य लोग भी गहरे पानी में उतर गए. इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई. पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी शवों को बाहर निकाला. घटना के बाद गांव में मातम पसरा है.