अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने विदेशी कामगारों को लेकर अपने ‘इंडेंचर्ड सर्वेंट्स’ बयान पर सफाई दी है. उन्होंने दक्षिण भारत से आए अपने सास-ससुर के प्रति प्यार और सम्मान जताते हुए कहा कि उनका मकसद प्रवासियों को खारिज करना नहीं था. भारत ने पहले इस टिप्पणी को अनुचित और बेहद आपत्तिजनक बताया था. एच-1बी वीजा और भारतीय पेशेवरों के ग्रीन कार्ड आवेदनों पर रोक के बीच यह विवाद फिर चर्चा में है.