NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर शुरू हुआ प्रदर्शन अब बदले स्वरूप को लेकर चर्चा में है. धार्मिक नारेबाजी, निहंगों की मौजूदगी, झड़प और सुरक्षा संबंधी सवालों के बीच आंदोलन की दिशा पर बहस तेज हो गई है. पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है, जबकि आयोजकों के सामने चुनौती ये है कि आंदोलन को उसके मूल मुद्दों तक सीमित रखा जाए.