जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरते समय अचानक पाइप फटने से जोरदार धमाका हो गया. हादसे में 24 वर्षीय कर्मचारी तुषार कुमार की मौत हो गई. धमाके के बाद पेट्रोल पंप को सील कर सीएनजी बिक्री रोक दी गई है. पीईएसओ की तकनीकी टीम सीएनजी सिस्टम और सुरक्षा व्यवस्था की जांच कर रही है. वहीं, मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति बनी है.